यूके एसएससी -एसटीएफ ने जिला पंचायत सदस्य को किया गिरफ्तार, हाकम ने उगले कई नाम यूपी का नकल माफिया भी शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर stf ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह क़ो गिरफ्तार कर लिया है। और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। stf एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि हाकम सिंह को तमाम संकेतों और सबूतों के आधार पर पकड़ा गया है।

-->

उनके अनुसार इससे पूछताछ में कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम भी पता चले हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूपी के नकल माफिया का भी इसमें हाथ बताया जा रहा है।

जिस तक भी stf के हाथ पहुंचेंगे, वही अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि 7 अगस्त को ही यह विदेश से वापस आ गया था। लेकिन तब सबूत हमारे हाथ नहीं लगे थे, इसलिए हमने इस को गिरफ्तार नहीं किया था। जैसे ही सबूत हाथ लगे हमने इस को गिरफ्तार कर लिया वही मीडिया के सामने जब हाकम सिंह को पेश किया गया। हाकम सिंह ने इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है कोई गलत काम नहीं किया है, उसको फंसाया जा रहा है।