इंडियन एयरफोर्स के दो ट्रेनर विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत बन गई है फोटो करनी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

तेलंगाना। तेलंगाना के मेडक जिले में सोमवार की सुबह डिंडीगुल स्थित वायुसेना अकादमी के पास भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन क्रैश हादसे में दो पायलटों की मौत की सूचना है। इनमें एक कैडेट पायलट और एक ट्रेनर शामिल था। बताया जा रहा है कि आईएएफ हैदराबाद से नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान सोमवार सुबह एक पिलाटस च्ब् 7 डज्ञ प्प् विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना ने विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। वहीं मेडक रोहिणी के एसपी ने बताया कि यह डंडीगुल हवाई अड्डे का प्रशिक्षण विमान था। जिनमें से एक प्रशिक्षक और एक इंस्ट्रक्टर था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई जिसे अग्निशमन दल ने काबू में कर लिया है। हादसे किस कारण से हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS