यहां ऑफिस पर पेड़ गिरने से दो घायल
ADVERTISEMENTS
बड़कोट : उत्तरकाशी जिले के बड़कोट यमुनोत्री रोड़ पर गंगनाणी क्षेत्र में आंधी-तूफान से चीड़ का पेड़ टूटकर चारधाम सड़क परियोजना के निर्माण एजेंसी कार्यालय भवन के ऊपर गिरा।
जिससे ऑल वेदर सड़क परियोजना निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर अहमद व अलीन खान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। सीएचसी बड़कोट के डॉ. पवन ने बताया कि अहमद के पैर में सूजन व अलीन खान के कान से खून बह रहा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


