यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक,मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।यहां के लम्बगांव-केदारनाथ मोटर मार्ग पर रातलधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उक्‍त दुर्घटना रविवार देर रात को हुई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब लगी जब ग्रामीणों ने खाई में गिरे हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को देखा।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकाला।

अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था और ट्रक में कितने व्यक्ति सवार थे, इसकी जानकारी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS