क्वारब में फिर दरकी पहाड़ी, भूस्खलन के चलते यातायात ठप, रूट किया डायवर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हाईवे बंद

अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर स्थित क्वारब डेंजर जोन बन गया है। यहां पर एक बार फिर से पहाड़ी दरकने के कारण यातायात ठप हो गया है। भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा है। अब अल्मोड़ा जाने वाले वाहन रानीखेत होते हुए भेजे जा रहे हैं।

-->

क्वारब में फिर दरकी पहाड़ी एनएच पर यातायात ठप

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 स्थित क्वारब एक डेंजर जोन बन गया है। आए दिन यहां पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बडे क्वारब में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिस कारण आवाजाही ठप हो गई।

पुलिस प्रशासन ने रूट किया डायवर्ट

भारी भूसख्लन होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अब वाहनों को अल्मोड़ा लमगड़ा-शहर फाटक व खैरना-रानीखेत मार्ग से भेजा जा रहा है।

ALM

बता दें इस रूट पर रात में सफर करना खतरे से खाली नहीं है जिस कारण प्रशासन ने रात 8 से सुबह 6 बजे तक सभी वाहनों के लिए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से अब यहां दिन में सफर करना भी सुरक्षित नहीं है। शनिवार रात तक इसे खोला नहीं जा सका था। रविवार सुबह एक बारल फिर से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है