व्यापारी अंकित चौहान के लिए विषकन्या बनी माही और उसके साथियों पर पुलिस ने घोषित किया इधर इनाम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

भारतवर्ष में सांप से कटवाने के मामले में तीसरे स्थान पर आया हल्द्वानी एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है व्यवसाई अंकित चौहान को उसकी प्रेमिका द्वारा जबरदस्ती कोबरा से कटवाया जिससे उसकी मौत हो गई मामला खुलने के बाद वह फरार हो गई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसे इनामी बदमाश घोषित कर दिया है उसके और उसके अन्य तीन साथियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है फिलहाल सभी चारों आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है, साथ ही डॉली अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है वहीं डॉली के घर छानबीन करने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं।
गौरतलब है कि बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कार में अंकित चौहान की लाश मिली थी जिसकी जांच में पुलिस को यह पता चला कि अंकित चौहान की हत्या उसकी प्रेमिका डॉली उर्फ माही ने कोबरा सांप से कटवा कर की है। इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड डोली के अलावा उसका आशिक दीप कांडपाल, सपेरा सहित 5 लोग शामिल थे पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपी अब भी फरार हैं पुलिस ने चारों आरोपियों की धरपकड़ के लिए 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया है, एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है इन आरोपियों के नेपाल फरार होने की भी आशंका जताई गई है।