नैनीताल-पानी पीने गए थे आर्मी एरिया में और चुरा लिए फौजियों के गर्म कपड़े; CCTV से पकड़े गए उत्तर प्रदेश के पर्यटक

पर्यटक पानी की तलाश में छावनी परिसर में घुस गए।
सीसीटीवी फुटेज में स्वेटर चुराते हुए स्पष्ट दिखे।
पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर पर्यटकों को छोड़ दिया।
नैनीताल। शहर के तल्लीताल क्षेत्र में पानी की तलाश पर्यटकों को महंगी पड़ गई। पर्यटक पानी की तलाश में छावनी परिसर के भीतर चले गए, जहां से वह स्वेटर भी चुरा लाए। देर रात संदिग्ध लोगों के घूमने पर कैंट प्रबंधन ने सीसीटीवी खंगाल मामले की पड़ताल की तो पर्यटक पकड़ में आ गए। पर्यटकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं से कुछ पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। देर रात पर्यटकों को पानी की प्यास लगी तो वह कैंट कार्यालय परिसर के भीतर घुस गए। जहां से पानी भरने के बाद पर्यटक टंगे हुए कपड़े भी चोरी कर ले गए।
सुबह कपड़े गायब देख कर्मचारियों से सीसीटीवी खंगाले तो कुछ संदिग्ध लोग परिसर में घूमते नजर आए। कैंट प्रबंधन की ओर से पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने जांच पड़ताल की।
सीसीटीवी फुटेज में वाहन नंबर ट्रेस कर पुलिस ने पर्यटकों को नैनीताल बुला लिया। नैनीताल पहुंच पर्यटक ठंड लगने के कारण कपड़े चुराने की बात कहते हुए नुकसान की भरपाई को तैयार हो गए।
वहीं, इस संबंध में एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि चोरी कपड़ों की कीमत अदा करने के बाद बदायूं निवासी निवासी विक्रांत वर्मा, रामपुर निवासी प्रेम पाल, विरेंद्र कुमार, आकाश कुमार के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन