लालकुआं एवं बरेली रोड में आज जाम ही जाम… लोग हुए हलकान… देखें वीडियो…

लालकुआं। रेलवे मरम्मत कार्य के चलते रामपुर रोड बंद होने से राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में आज पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, सैकड़ो वाहन रेंग- रेंग कर पूरे दिन चलते रहे, और पुलिस को भी दिन भर खासी मशक्क्त करनी पड़ी।
नगर के मुख्य बाजार एवं हाईवे में बुधवार की प्रातः से शाम तक वाहनों की भारी लाइन लगने से राहगीरों को चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साप्ताहिक हाट बाजार होने के चलते शाम को सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी साप्ताहिक बाजार गए, परंतु दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारै लगे
video- https://youtu.be/ZU8X8gEIgTQ?si=bmJ3py7mMvP4ICum
रहने से सड़क पार करने एवं सड़क में चलने पर भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। पूरे दिन पुलिसकर्मी वाहनों को कतारबद्ध एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए लगे रहे। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि यातायात व्यवस्थित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन