बाघ का आतंक-कुमाऊ के बाद अब यहाँ चलती बाइक मे महिला पर किया हमला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराकाशी skt. com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है कुमाऊं मे भीमताल विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र की दो महिलाओं को अपना निवाला बनाने के बाद आप गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले से एक खबर आ रही है जहां चलती बाइक में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया महिला नीचे गिर गई।और लहू लुहान हो गई।

पहले जंगली जानवर जंगलों में ही लोगों पर हमला करते थे अब ये आबादी क्षेत्र व सड़कों तक मे शिकार की तलाश में लोगों पर हमला करने लगे हैं। जंगली जानवर गुलदार के हमले की ताजा खबर उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां बाइक पर अपने पति व बेटे के साथ मायके जा रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।चलती बाइक में महिला पर गुलदार के हमले की इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

स्थानीय ग्रामीणों की वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि
गढवालगाड़ से चिन्यालीसौड़ प्रखंड के खलासी ग़ांव में अपने मायके जा रही महिला जो कि अपने बेटे के साथ पति की बाइक में पीछे बैठकर जा रही थी कि तभी गुलदार ने पीछे से महिला के पैर पर पंजे से झपट्टा मार दिया। महिला हमले की वजह से नीचे गिर गई जिससे गुलदार ने महिला को लहूलुहान कर दिया और वहां से भाग गया।


गुलदार के हमलों के ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके हैं बीते लग्भग 6 महीने पहले भी पास के एक गांव में गुलदार ने एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को अपना निवाला बना लिया था।

ADVERTISEMENTS