इस गांव में डंपरों से चोरी हुआ हजारों लीटर तेल पुलिस प्रशासन बेसुध चोरों के हौसले बुलंद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

report by-Gagan joshi

-->

मोटहल्दू क्षेत्र के ग्राम बकुलिया में कल और परसों रात डंपरों से हजारों लीटर डीजल चोरी हो गया। गांव के लगभग 2 दर्जन से भी अधिक डंपरों से तेल चोरी होने की घटना सामने आई है, डंपर मालिकों को 2-3 दिन बाद इसकी खबर लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने अपने डंपरों की टंकी चेक की तो उनके ताले टूटे हुए थे और उसमें से तेल चोरी हो चुका था। कई लोगों के डंपर आंगन में खड़े हैं, चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आंगन में खड़े डंपरों से भी चोरी की गई है। कोरोना से सभी व्यापार पहले ही चौपट हो चुके हैं साथ में ऐसा नुकसान झेलना मुश्किल है।

पुलिस द्वारा रात्रि गश्त की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

ग्रामप्रधान विपिन चंद्र जोशी ने हल्दुचौर पुलिस चौकी में सूचना दी पुलिस वालों का कहना है कि जब कोई वाहन स्वामी शिकायत दर्ज करेगा तब हम आएंगे अभी तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है।