दरिंदगी करने वालों को दी जाए कठोर सजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया मौन उपवास

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में पार्टी रक्षाबंधन के पर्व पर पार्टी ने एक घंटे का मौन उपवास किया। उन्होंने सरकार से मांग की है दरिंदगी करने वालों को कठोर सजा दी जाए।


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा महिलाओं के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म, हत्याओं की घटना से पूरा देश शर्मसार है। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद भी सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

अपराधियों के मन में नहीं है कानून का डर
माहरा ने कहा कि प्रदेश के रुद्रपुर में महिला नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या देहरादून के आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लगता है कि अपराधियों के मन में कानून का डर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को सख्त सजा मिलती तो आज महिलाओं पर आपराधिक घटनाएं नहीं बढ़ती। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म और हत्याकांड की घटनाओं की कठोर शब्दों में निंदा करती है।