कुमाऊँ के इस गांव आई दरारें, ये परियोजना बनी वजह

ख़बर शेयर करें

जोशीमठ की ही तरह पिथौरागढ़ में भी घरों में दरारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां 50 घरों में दरारें आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। घरों में दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Ad
Ad


पिथौरागढ़ में 50 घरों में दरारें पड़ने से मचा हड़कंप
जोशीमठ के बाद अब पिथौरागढ़ में घरों में दरारें पड़ने से लोगों में डर का माहौल है। यहां सिरसोलीपट्टी-बनकोट गांव में 50 घरों में दरारें पड़ने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इन 50 घरों में 0.1 मिमी से दो मिमी की दरारें पाई गईं हैं। घरों में दरारों की बात भू-वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण में सामने आई है।


निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट को माना जा रहा वजह
घरों में दरारों की बात सामने आने के बाद इसके कारणों का पता लगाया गया। जिसमें दरारों का कारण खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट को माना जा रहा है। लोगों का भी कहना है कि विस्फोट शुरू होने के बाद से ही घरों में दरारें आनी शुरू हुई हैं।


सरयू नदी में बन रहा है खुटानी पावर प्रोजेक्ट
खुटानी पावर प्रोजेक्ट कंपनी 21 मेगावाट के हाइड्रो पावर हाउस का निर्माण कर रही है। इसमें दो टनलों का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए विस्फोट किए जा रहे हैं। इसी विस्फोट को घरों में दरारें पड़ने का कारण माना जा रहा है। इसका लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।


एक साल से ग्रामीण कर रहे शिकायत
टनल के कारण गांव में पड़ रही दरारों की शिकायत गांव वाले एक साल से कर रहे हैं। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया गया। जिसके बाद प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए सर्वेक्षण का निर्णय लिया।
जिसके बाद इस सर्वेक्षण के लिए टीम का गठन किया गया। 10 अप्रैल को सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने देखा कि गांव कि कि 50 घरों में दरारें पाई गई हैं। जिसके बाद डीएम को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।