हल्द्वानी; एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर,सातवें राउंड में यह है स्थिति…….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ 2025 के लिए मतदान कार्य पूर्ण हो जाने के बाद मतगणना का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव में सातवें राउंड की मतगणना में अभिषेक गोस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा से 102 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना कॉलेज प्रांगण में प्रशासन की निगरानी में जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
सभी चरणों की मतगणना देर रात तक पूरी होने की संभावना है और इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS