इस वजह से एसटीएच अस्पताल के वार्डबॉय ने की खुदकुशी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड बॉय की की खुदकुशी का मामला सामने आया है जो वजह बताई जा रही है उसके मुताबिक घरेलू कलह में खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुशीला तिवारी अस्पताल एसटीएच के वार्ड ब्वाय ने पत्नी के साथ विवाद के बाद जहर खा लिया था। आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

दमुवाढूंगा, हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम एसटीएच में वार्ड ब्वाय था। मृतक के जीजा चन्द्रलाल के अनुसार सात जुलाई को वीरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके धाबला चली गई।

शनिवार की रात वीरेंद्र ने रात्रि ड्यूटी की। रविवार की सुबह नौ बजे वह घर पहुंचा और तनाव में था। नाश्ता करने के बाद वीरेंद्र छत पर चला गया और जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर स्वजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे। हालत गम्भीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया।


वीरेंद्र 12 साल से एसटीएच में नौकरी कर रहा था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इधर, मोर्चरी के बाहर मृतक के स्वजनों व ससुरालियों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS