रविवार का दिन शुभ रहा बड़ी दुर्घटना होने से टल गई लोधिया अल्मोड़ा और सितारगंज में हुई यह घटना

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

हादसों का चौराहा लेकिन भगवान का शुक्र है कि दोनों घटनाओं में बड़ी बड़ी जनहानि होने से बच गई अल्मोड़ा से दिल्ली को जा रही रोडवेज बस और कार की लोधि या में टक्कर होने बस सवार 20 और कार सवार 5 लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं सितारगंज के बस्तियां में गाड़ी पलट जाने से 2 लोग घायल हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार

रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस और कार सवार कुल 25 लोगों की चीख पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला सुलझाया, जिसके बाद दोनों वाहन गंतव्य को निकल गए।रविवार की देर शाम बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए जा रही थी। अल्मोड़ा में लोधिया के पास पीछे से आ रही कार ओवरटेक करते समय बस से जा टकराई। कुछ दूरी तक दोनों वाहन घसीटते हुए चले गए।

दुर्घटना के दौरान यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस में 20, कार में 5 लोग थे सवार थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बस में 20 यात्री सवार थे जबकि कार में चार महिलाओं समेत कुल पांच यात्री सवार थे। कोतवाल राजेश कुमार यवद ने बताया कि घटना में कोई भी घायल या बड़ी हानि नहीं हुई है। इक्का दुक्का यात्रियों को कुछ खरोचे आई है। बाद में दोनों वाहन अपने अपने रास्ते चले गए।


, टनकपुर के बस्तिया में भी हादसा हो गया। चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के पास सितारगंज से धारचूला को जा रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया।

जिससे वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों पुलिस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।गनीमत यह रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें से मदन सिंह पुत्र सोमन सिंह निवासी ग्राम कुटी व महेश सिंह कार्की पुत्र सोमन सिंह निवासी धारचूला घायल हो गए। जिन्हें 108 चिकित्सा वाहन की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।