साइंटिस्ट्स की ये गजब की नई तकनीक!, पहली बार दो लोगों ने सपने में की बात

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
two people communicate in their dreams REMspace startup

आपने फेमस फिल्म ‘इनसेप्शन’ तो जरूर देखी होगी। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में किरदार सपने में लोगों से बात कर उनके सबकॉन्शियस से सिक्रेट चुराते है। हालांकि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता है। लेकिन अगर हम आपको ये बताए कि असल में दो लोग आपस में सपने में बात कर सकते है। तो क्या आप यकीन करेंगे? ये आपको काल्पनिक लग सकता है। लेकिन ये हकीकत है। अब असल जिंदगी में ये मुमकिन है। अब दो लोगों के लिए सपने में एक दूसरे से बात करना मुमकिन हो गया है।

पहली बार दो लोगों ने सपने में की बात

अमेरिका की स्टार्टअप REMspace ने इसे मुमकिन बनाया है। कंपनी की माने तो ये तकनिक स्वास्थय में मदद, कौशल प्रशिक्षण आदि उपयोगों के लिए लाभकारी हो सकती है। कंपनी ने नींद और सपना देखने के लिए एक तकनीक डिजाइन की। इससे सपना देख रहे लोगों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने एक खास उपकरण का इस्तेमाल किया है। जिसमें एक सर्वर, एक डिवाइस, वाईफाई’ और सेंसर है। हालांकि कंपनी ने सटीक तकनीक के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। ये एक इंसेप्शन फिल्म के एक सीन की तरह है।

कैसे की गई रिसर्च?

इस रिसर्च के लिए लोगों को अलग-अलग घरों में सुलाया गया। इससे ये पता लगाया गया कि लोग ल्यूसिड ड्रीम में कब प्रवेश करते हैं और बात करते है। लोगों की मस्तिष्क तरंगों को तकनीक से ट्रैक किया गया। बाद में सर्वर में डेटा भेजा जाता था।

कंपनी की माने तो ये मानसिक स्वास्थ्य में मदद और सिखाने के उद्देश्य से बनाई गई है। कंपनी ने ये भी बताया कि ल्यूसिड ड्रीम के दौरान ही ये चीज संभव है।

क्या है ल्यूसिड ड्रीम?

ल्यूसिड ड्रीम में व्यक्ति को पता होता है कि वो सपना देख रहा है। इसमें इंसान अपने आप को कंट्रोल कर सकता है। अमुमन ऐसा गहरी नींद के दौरान होता है।

दो लोगों के बीच सपने में मैसिज का आदान-प्रदान

आरईएमस्पेस (REMspace) के सीईओ माइकल रेडुगा ने बताया कि सपनों में बात करना कहानी की तरह था। लेकिन फ्यूचर में ये काफी आम हो जाएगा। इंसान इस तकनीक के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर पाएगा। इससे सपनों में बातचीत की जा सकेगी। कंपनी ने दावा किया कि REMspace ने दो लोगों को ल्यूसिड ड्रीम देखते हुए एक आसान मैसेज का सफलतापूर्वक आदान-प्रदान करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए उपकरण’ का इस्तेमाल किया।