हल्द्वानी: वर्कशॉप लाइन में विशालकाय पेड़ गिरने से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त,देखे वीडियो

हल्द्वानी के वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक जमीन पर गिर गया। पेड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क किनारे वर्कशॉप लाइन की ओर गिरने से वहां खड़ी तीन स्कूटी और दो चारपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए, जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Video-https://youtube.com/shorts/uwIt1dm1Ir8?si=W9Q6HCUoVR8FGycv
इसके अलावा सड़क किनारे लगा खाने का एक ठेला भी पेड़ की चपेट में आकर टूट गया। घटना के चलते इलाके में यातायात भी काफी देर तक प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर पेड़ को हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन