यहां शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। व्यक्ति के सिर पर वार कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS


देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पलवल इलाके में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की जानकारी पर सूचना मिलते ही मौके पर प्रेमनगर थाना पुलिसा, एसपी सिटी और सीओ पहुंची। बताया जा रहा है कि परवल गांव के पास नदी किनारे प्लाटिंग में शव पड़ा हुआ मिला है।

अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
परवल गांव के पास मिली लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्यारों की पहचान के लिए मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम मौजूद है।

ADVERTISEMENTS