पति के साथ दरगाह में आई थी महिला, गंगनहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



पति के साथ जियारत करने के लिए पिरान कलियर दरगाह आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला का शव सोमवार को आसफनगर झाल से बरामद किया गया।

-->


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को शबीना (25) निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश अपने पति आफताब और सुसराल वालों के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। बताया जा रहा है महिला की दिमागी हालत ठीक नही है। देर रात सभी लोग एक साथ सो रहे थे। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा की महिला वहां नहीं थी।

महिला ने लगाई गंगनहर में छलांग
परिजन महिला की तलाश में इधर उधर निकल गए। इसी दौरान महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आसफनगर झाल से बरामद किया महिला का शव
पुलिस ने महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को गंगनहर में गोताखोरों की मदद से महिला को आसफनगर झाल से बरामद किया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।