जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हुई जेल, वो 11 साल बाद यहां पर दूसरे शख्स के साथ मिली जिंदा
रोहतास के पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि मामले के करीब एक दशक बाद शकुंतला झारखंड में मिली, जहां वह दूसरे नाम से रह रही थी।
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां सालों पहले मृत घोषित की हुई महिला 11 साल बाद सामने आई। पुलिस का कहना है कि उसने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मौत का नाटक रचा था। मामले में अधिकारियों ने बताया कि रोहतास जिले में 2014 में एक शव मिलने के बाद मृत घोषित की गई महिला शकुंतला देवी को पड़ोसी राज्य झारखंड में खोजा गया।
बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां सालों पहले मृत घोषित की हुई महिला 11 साल बाद सामने आई। पुलिस का कहना है कि उसने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मौत का नाटक रचा था। मामले में अधिकारियों ने बताया कि रोहतास जिले में 2014 में एक शव मिलने के बाद मृत घोषित की गई महिला शकुंतला देवी को पड़ोसी राज्य झारखंड में खोजा गया।
अधिकारियों ने आगे यह भी बताया कि रोहतास में शकुंतला के भाई ने 2014 में नहर से मिले एक महिला के शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करके शकुंतला के पति अरुण मेहता और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं
अधिकारियों के अनुसार, यह पता चला कि शकुंतला ने अपने परिवार से कहा था कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। रोहतास के पुलिस अधीक्षक राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले के करीब एक दशक बाद शकुंतला झारखंड में मिली, जहां वह दूसरे नाम से रह रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह गढ़वा जिले में एक अन्य शख्स के साथ रह रही थी। मेहता परिवार द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर रोहतास ले आई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में शकुंतला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, पुलिस ने बताया कि मेहता कुछ समय जेल में रहे थे और बाद में जमानत मिल गई थी, जबकि मामले की सुनवाई जारी रही। इस खबर की आस-पास के इलाकों में चर्चा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



कॉर्बेट से आने वाले पर्यटकों की हलद्वानी तक पहुंच होगी आरामदायक