हैड़ाखान निवासी मेजर की पत्नी ने खाया जहर,मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

आज के दौर में आत्महत्या करना एक ट्रेंड बन चुका है क्योंकि आत्महत्या को लेकर हल्द्वानी शहर से ही कई खबरें सामने आ जाएंगे इस बार एक खबर और सामने आ रही है बता दे कि भोटिया पड़ाव में रहने वाले मेजर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है बता दें कि पछतोली हेड़ा खान निवासी मेरठ में मेजर पद पर तैनात हैं और उनकी 45 साल की पत्नी मीरा मेहता दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में अपने मकान में रहती थीं।

-->

गत दिवस की शाम मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर घर वाले उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतक की एक लड़की दिल्ली में जॉब करती है जबकि एक लड़का साथ रहता था। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण परिवार पर दुखों का साया उमड़ आया है।