यहां राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ITBP की बस हुआ सड़क हादसे का शिकार, कई जवान थे सवार

ख़बर शेयर करें

चम्पावत।यहां टनकपुर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के समीप आइटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक बस सड़क से 10-15 मीटर नीचे गिरी है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आइटीबीपी की बस में 10 जवान सवार थे। सभी जवान सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस 108 पहुंच चुकी हैं। घायल जवानों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस से पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया। माना जा रहा है कि घायल जवानों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया जाएगा।

Ad
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः चल्थी (सिन्याड़ी) के समीप आइटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार सभी 10 जवानों को मामूली चोट आईं। प्रशासन एवं स्थानीय लोगो द्वारा चोटिल जवानों को तत्काल उपचार की लिए चलथी पीएचसी ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया और सभी जवान ठीक हैं। सूचना मिलते ही टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया भी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा बच गया।