इस हाइवे पर खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत
ADVERTISEMENTS
बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
हादसे में दो की मौके पर ही मौत
मंगलवार देर रात बद्रीनाथ हाईवे पर शिवानंदी में सड़क हादसा हो गया। शिवानंदी में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


