पाँव से तिरंगा मसलने का आया मामला, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सितारगंज एसकेटी डॉट कॉम

-->

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में तिरंगे के अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के जिम संचालक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया गया है।आरोपित पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज को पैर से मसलने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।चल रहा था हर-घर तिरंगा अभियान

भूमिया कॉलोनी निवासी सोनू शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हर-घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत वह मार्केट में लोगों के घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा लगा रहा था।

जिम मालिक इस्तेखार हुसैन ने मसला तिरंगा

किच्छा रोड के चौधरी मार्केट के पास तिरंगा झंडा लगाने के दौरान रॉक जिम मालिक इस्तेखार हुसैन उनके पास आए। आरोप है कि इस्तेखार हुसैन उससे उल्टी सीधी बाते करने लगे। उसके हाथ से इस्तेखार ने भारतीय तिरंगा झंडा छीन लिया और सड़क पर फेंककर पैरों से मसलने लगे।आरोपित ने तिरंगा का उसके सामने अपमान किया। उसके मना करने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस ने सोनू शर्मा की तहरीर पर रॉक जिम संचालक इस्तेखार हुसैन के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2, धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

गांधी आश्रम कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव पर कलावती कालोनी हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। गांधी आश्रम से मुखानी चौराहा होते हुए वापस आश्रम तक निकली रैली के जरिये 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया।