एसएसपी ने सात उपनिरीक्षको को किया इधर से उधर,देखे लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में जहां एक और तबादला एक्सप्रेस की खबरें आनी ना के बराबर हो गई थी एक बार फिर से तबादले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है इस बार तबादले की बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है बता दे कि यहां पर एसएसपी के द्वारा 7 दारोगाओ के तबादले किए हैं। एसएसपी खंडूरी ने 7 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। उप निरीक्षक अमित कुमार को रायवाला थाने से नया गांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। तो वहीं मिथुन कुमार को विकासनगर कोतवाली से धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ अरुण असवाल को राजपुर कोतवाली से लक्खीबाग चौकी प्रभारी बनाया गया है।दीपक धारीवाल को एसओजी से झाझरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

हर्ष अरोड़ा को लक्खीबाग चौकी प्रभारी के पद से हटाकर विकासनगर कोतवाली भेजा गया है। राजेश असवाल को नया गांव चौकी प्रभारी से हटाकर थाना राजपुर भेजा गया है। इसी के साथप्रदीप रावत को झाझरा चौकी प्रभारी के पद से हटाते हुए विकासनगर कोतवाली भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS