चार धाम मंदिर में शिव महापुराण कथा का समापन हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद व्यासपीठ से सभी के उज्जवल एवं सुखी जीवन की की गई कामना

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

फतेहपुर गुजरौड़ा स्थित चार धाम मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ किया.

व्यासपीठ से श्री 108 रमेश दास कथा के समापन के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के जीवन में यश कीर्ति वैभव का आशीर्वाद दिया. उन्होंने भक्तों से कहा कि वह आज महापुराण का कथा के समापन के अवसर पर इस पोथी को बंद कर रहे हैं लेकिन ज्ञान और आपसी प्रेम की पोथी आप अपने घर में हमेशा खुले रखें.

चार धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष जमन सिंह निगाल्टिया ने इस कथा यज्ञ पुराण के लिए सहयोग करने पर समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने इस महायज्ञ में जमकर योगदान दिया है चार धाम मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस महापुराण यज्ञ के सफल आयोजन के दौरान पूर्व में इस समिति के अध्यक्ष रह चुके नीरज तिवारी ने बताया कि जिस तरह से बड़े-बड़े भक्तों और महानुभाव ने इस कथा को संपन्न कराने में अपना योगदान दिया वह है अतुलनीय है इससे बड़ी कथा इस क्षेत्र में पहले नहीं हुई है.

मुख्य यजमान प्रमोद बोरा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें यह यजमान कार्य करने का का अवसर मिला. इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए साधु-संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सभी को आशीर्वाद दिया.

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भागीदारी की चार धाम मंदिर के आसपास सुंदरीकरण करने के लिए यहां आए सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने भी पांच -₹5लाख देने की घोषणा की. महापुराण कथा के समापन के अवसर पर क्षेत्र जनप्रतिनिधियों ने भी यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें प्रमुख रूप से मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश रावत सुरेश भट कांग्रेस नेता महेश शर्मा चंदन टन वाल,रवि कुरिया, हेमंत भट्ट भानु पलडिया के अलावा कई अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भागीदारी की

ADVERTISEMENTS