खनन विभाग का एक्शन- समतलीकरण के नाम हो रहा था अवैध खनन, 40 लाख का ठोका जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

उत्तराखंड नई खनन नीति के तहत खेतों को समतलीकरण के लिए विभाग द्वारा अनुमति दी जा रही है लेकिन खनन के कार्य में अवैध कार्य तरीके से दो उनका कार्य लगातार जारी है जिस पर विभाग की पैनी नजर पड़ गई है । विभाग ने आज बैलपड़ाव क्षेत्र में छापेमारी करते हुए ₹40000 का जुर्माना वसूला है।

अपर निदेशक खनन विभाग राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालादूँगी रेखा कोहली द्वारा खनन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ बैलपड़ाव में स्वी करत समतलीकरण अनुज्ञा की ओचक छापेमारी की गई ! जिसमें ग्राम उदयपुरी में अनुज्ञा धारक गुरविंदर सिंह पर ₹ 3075100 एवं ग्राम बंदरजुड़ा में रविंदर बोरा पर ₹ 993608 जुर्माना आरोपित किया गया !

इसके अतिरिक्त ग्राम बंदरजुड़ा मैं एक दस टायरा ट्रक Uk18CA – 1611 को अवैध उपखनिज का परिवहन करने पर सीज कर पुलिस चोकी बैलपड़ाव को सुपुर्दगी दी गई ! टीम में ऐशवर्य साह पटवारी अरुण देवरानी , महेन्द्र सिंह , प्रताप सिंह , मदन सिंह आदि शामिल थे !