सिर से पैर तक शख्स ने ओढ़ी थी चादर, कन्फ्यूज होकर कुल्हाड़ी से गले की जगह काट दिया पांव

ख़बर शेयर करें

man-attacked-while-sleeping cuts-leg-instead -of-head

बिहार के मुंगेर जिले से ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां रविवार देर रात सोए हुए सनोज चौधरी नाम के व्यक्ति पर गुड्डू चौधरी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इरादा तो शख्स का हत्या का था। लेकिन सनोज चादर ओढ़कर सोया हुआ था।

जिसकी वजह से वो गर्दन और पैर में कंफ्यूज हो गया। उसने पैर को गर्दन समझकर वार किया। जिससे सनोज का बायां पैर कट गया। साथ ही आरोपी ने गलत शख्स को भी निशाना बना डाला। सोए हुए सनोज को आरोपी ने विशाल समझकर हमला कर दिया। पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई करने हुए आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

bihar

सिर से पैर तक ढका था व्यक्ति

दरअसल ये पूरा मामला सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा पूर्वी टोला गांव का है। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। सनोज चौधरी का छोटा भाई विशाल, गुड्डू चौधरी के परिवार से साथ मजदूरी करने बाहर गया था। जहां पर गुड्डू ने विशाल पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया।

कन्फ्यूज होकर कुल्हाड़ी से गले की जगह काट दिया पांव

विवाद के चलते विशाल ने गुड्डू की पत्नी और बच्चों को उनके मायके पहुंचा दिया। इसी बात से गुस्साए गुड्डू ने बदला लेने की सोची। वो रविवार रात कुल्हाड़ी लेकर सनोज के घर पहुंचा। चादर ओढ़े सोते हुए व्यक्ति पर उसने हमला किया।

चादर ने बचाई जान

चादर ओढ़कर गहरी नींद में सोया सनोज सिर से पैर तक ढका हुआ था। जिसके चलते आरोपी गुड्डू ने पैर को गर्दन समझकर कुल्हाड़ी से वार किया। वार पैर पर हुआ जिससे उसका बायां पैर गंभीर रूप से कट गया। सनोज चीखा-चिल्लाया जिसे सुनकर घरवाले दौड़े लेकिन तब तक गुड्डू भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही सनोज को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की माने तो पैर में गहरी चोट है।बता दें कि रात में ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ से आरोपी गुड्डू चौधरी की पहचान कर उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

विशाल की जगह सनोज पर किया हमला

सनोज के भाई संजीत चौधरी ने बताया कि गुड्डू विशाल से नाराज था। लेकिन उसने शायद गलती से सनोज पर हमला कर दिया। परिवार ने बताया कि अगर चादर ना ओढ़ी होती तो सनोज की जान भी जा सकती थी।

bihar man attacked while sleeping news trending news

Uma Kothari

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड

ज़्यादा जानें

Axes

कुल्हाड़ी

अखबार

निर्माण और बिजली के डिवाइस

स्‍थानीय समाचार

राजनीति

सुर्खियां

Khabar Uttarakhand

Get Latest and breaking Uttarakhand news on Khabar Uttarakhand. Get latest Uttarakhand News from Politics, Weather, Crime, lifestyle, jobs and much more. Follow us on social media platforms to get all the latest Uttarakhand Hindi news updates as they happen.

Latest Uttarakhand News

Top Categories

Downloads

© Copyright Khabar Uttarakhand 2026, All Rights Reserved