यहाँआयकर विभाग ने कोका कोला में मारा छापा मची भगदड़#incometaxraid

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इनकम टैक्स में कोका कोला कंपनी के कई शहरों में स्थिति थी कहानी में छापेमारी की है. इसी की जद में उधम सिंह नगर का रुद्रपुर कस्बा भी इस कंपनी के गोदाम में छापा मारा गया है. जिसके बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है

ADVERTISEMENTS

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में आयकर विभाग की टीम ने किशनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोका कोला के गोदाम पर छापेमारी की। तड़के हुई करवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की छापेमारी गोदाम के मालिक के बंगलुरु सहित उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी किये जाने की बात सामने आई है।

आई टीम ने गोदाम को कब्जे में लिया


अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग दिल्ली की टीम पुलिस लाइन से फोर्स लेकर किशनपुर स्थित कोका कोला के गोदाम एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची। गोदाम का गेट खुलवा कर टीम ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। गेट के अंदर व बाहर आवाजाही रोक दी गयी।खंगाले जा रहे कंप्यूटर और दस्तावेज
उसके बाद आयकर विभाग की टीम गोदाम के कार्यालय में कम्प्यूटर सहित वहां मौजूद दस्तावेज खंगालने में जुट गई।

किच्छा के किशनपुर स्थित कोका कोला गोदाम में बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद लाकर स्टॉक किए जाते हैं। यहां से कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है।

अन्य सेंटर्स पर भी हुई छापेमारी


सूत्रों की माने तो लखनऊ शाहजहांपुर, परसाखेड़ा और किच्छा गोदाम में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। इसका मालिक बैंगलोर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संबंध में गोदाम में मौजूद अधिकारियों से जब वार्ता का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS