दुःखद – हल्द्वानी नारी निकेतन में रात 1 बजे घट गई घटना मच गया हड़कम्प


सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड्स कर्मी की बैठे बैठे हुई मौत
हल्द्वानी skt. com
नारी निकेतन मे रात 1 बजे बड़ी घटना घट गई। जब डयूटी पर तैनात महिला होमगार्ड की बैठे बैठे मौत हो गई। गीता पांडेय जो कि 3 महीने से लगातार नारी निकेतन में ड्यूटी कर रही थी। अचानक बैठे बैठे लुढ़क गई। उसके हस्त से मोबाइल गिरा हुआ था।
जैसे ही वहाँ अन्य लोग पहुचे तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। मृतक होमगार्ड के परिवार में हड़कम्प मच गया। अकेली कमाने वाली गीता अपना भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई। गीता की 1 साल की नौकरी शेष थी। उसके पति प्राइवेट कार्य करते है। एक लड़की की शादी हो गई है। जबकि लड़का 23 साल है।
गीता पांडेय के साथियों के अनुसार वह काफी मिलनसार थी। कल खुश नजर आ रही थी। रात को ड्यूटी की वजह से वह मोबाइल देख रही होंगी। जमीन पर गिरने के समय उसके हाथ से मोबाइल छूटा हुआ था। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गीता पांडेय कि मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना है कि गीता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें