घर बना श्मशान!, सालों की दुआओं से बनने वाली थी मां, उजड़ गई खुशियां, आठ जिंदगियां जलकर हुई खाक

ख़बर शेयर करें
Indore-blast-during-ev-charging- Fire-Accident

Indore’s EV Charge Explosion: ईवी कार चार्जिंग हादसा केवल एक घटना नहीं है। बल्कि ये खुशियों से भरे पूरे परिवार के उजड़ जाने की दर्दनाक कहानी बन गया है। जिस घर में घंटों पहले खुशियां, रौनक थी, वही अब मातम और सन्नाटा छा गया है। इस हादसे ने हर किसी को झकझौर कर रख दिया है।

दरअसल इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के समय शॉर्ट सर्किट(Indore-blast) होने से भीषण आग लग गई। इस आग ने तीन मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती बहू समेत आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। इसे हादसे से जुड़े अब कई अपडेट सामने आ रहे हैं।

Indore blast

घर बना श्मशान!, आठ जिंदगियां जलकर हुई खाक ndore’s EV Charge Explosion

दरअसल ये घटना बुधवार तड़के इंदौर शहर के ग्रेटर बृजेश्वरी इलाके की है। हुआ यू कि चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। ये आग तीन मजिंला घर के एक कमरे तक पहुंच गई जहां सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडरों में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके से मकान का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। आपको बता दें कि जब ये हादसा हुए उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था।

Indore blast

इंदौर का ये अग्नीकांड दिल दहला देने वाला

परिवार वालों ने जब निकलने का प्रयास किया तो पावर कट की वजह से घर में लगा इलेक्ट्रिक लॉक नहीं खुला। जिसके वजह से परिवार के लोग बाहर निकल नहीं पाए। जिससे आठ लोगों की दम घुटने और झलसने से मौत हो गई। हादसे में रबर के बड़े कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं मनोज की पत्नी और तीनों बच्चे घायल हैं। मृतक में 6 मनोज के ससुराल पक्ष के थे। वो मंगलवार को ही बिहार से यहां आए थे।

सालों की दुआओं से बनने वाली थी मां, उजड़ गई खुशियां

इस हादसे में सबसे दर्दनाक मौत घर की बड़ी बहू सिमरन की हुई। उनके पेट में एक और जिंदगी पल रही थी। दरअसल बड़ी बहू सिमरन चार महीने की गर्भवती थी। सालों की दुआओं और मन्नतों के बाद वो मां बनने वाली थी। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। आग की लपटों ने सिमरन के साथ-साथ गर्भ में पल रही नन्ही जान की भी जिंदगी छीन ली।

Indore blast

पहले भी टूटी थी उम्मीद

बता दें कि इससे पहले भी वो मां बनी थी। हालांकि उन्होंने काफी बड़ा दर्द झेला था। वो इससे पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थी। लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

Indore blast

इस दर्द ने पूरे परिवार को काफी दुख पहुंचाया था। जिसके बाद अब जब वो गर्भवती हुई थी तो परिवार वाले बेहद संभलकर चल रहे थे। सिमरन का काफी ज्यादा ख्याल रखा जा रहा था। पूजा-पाठ, मन्नतें की गई कि इस बार घर मे किलकारी गूंजे। हालांकि इस बार किस्मत ने हमेशा का दर्द दे दिया।