पत्रकार पर हमला करने वाला दादा फौजी पुलिस की गिरफ्त में

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सच की तोप ने डिजिटल और प्रिंट में प्रमुखता से उठाई थी गिरफ्तारी की मांग

ADVERTISEMENTS

Haldwani skt. com

एक दैनिक अखबार के पत्रकार को बीच सड़क पर रोक कर बेवजह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया हैं।

यहां रामपुर रोड में पत्रकार प्रेम सिंह धामी को घायल करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पूर्व सैनिक को पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


घटना की रात पत्रकार प्रेम धामी स्कूटी से एक बुजुर्ग को बैठाकर घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान आरोपित ने उन्हें बेवजह रोक लिया। साथ ही उनकी स्कूटी की चाबी निकालने लगा। इसके बाद जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया तभी आरोपित ने उनकी बाईं आंख और नाक पर लगातार कई घूंसे मार दिए थे।

आरोप है कि हमलावार इसके बाद भी नहीं रुका और अर्धमूर्छित हालत में उनका हाथ पकड़कर पूरी ताकत से सड़क पर घसीट दिया। इस दौरान सड़क पर तेजी से गुजर रही एक बस की चपेट में आने से वह बाल-बाल बचे। इस घटना में वह बुरी तरह चोटिल हो गए। इसके बाद वह लगातार अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। 26 अप्रैल को उन्होंने निजी अस्पताल में अपनी आंख की सर्जरी कराई है।

इसके बाद भी जब उन्हें राहत नहीं मिली तो चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। धामी ने बताया कि उन्होंने 14 मई को दूसरी जटिल ट्रामा सर्जरी कराई है। आंख की दो सर्जरी कराने के बाद भी उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा 

ADVERTISEMENTS