अमृतसर से देहरादून आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
dehradun news

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब अमृतसर से देहरादून आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया. जिसके बाद बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जहाज की जांच की गई.

ADVERTISEMENTS

अमृतसर से देहरादून आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

घटना गत देर शाम चार बजे की है. बता दें ये सूचना ट्विटर हैंडल X पर जारी की गई. जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई. सुरक्षा बलों ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया और विमान को तीन किलोमीटर दूर ले जाकर बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि विमान में कोई बम नहीं था.

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

घटना के कारण एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही आने वाली सभी फ्लाइट को भी डायवर्ट कर दिया गया है. करीब 3 घंटे बाद सभी फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देर से पहुंची. वहीं सोशल मीडिया पर फ्लाइट में बम होने की फर्जी और भ्रामक पोस्ट अपलोड करने पर सीआईएसएफ यूनिट एएसजी की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ADVERTISEMENTS