ऐतिहासिक -बेला बनी जिला पंचायत की पहली प्रशासक (देखिए वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Administrators in District Panchayats:

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. कॉम

प्रदेश में पहली बार हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी 12 जिला पंचायत के अध्यक्षों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त करने का निर्णय लेने से जिला पंचायत अध्यक्षों ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभालने की तैयारी कर ली है

नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पहली बार प्रशासक के तौर पर नियुक्त हुई है यह ऐसा मौका है जब चुने हुए प्रतिनिधि को प्रशासक के तौर पर जिला पंचायत की गद्दी पर बिठाया है।

जबकि इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ही प्रशासक के तौर पर सरकारी कामकाज चलते रहे हैं नैनीताल जिले में भी पहली बार बेला तोलिया का नाम अध्यक्ष की सूची में लगातार दो बार अंकित होगा इसमें एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष और दूसरी बार प्रशासक के तौर पर अंकित किया जाएगा।

वहीं जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपने के निर्णय से राजनीतिक घमासान भी तेज हो चला है।

भाजपा ने इस निर्णय को पंचायतीराज एक्ट में निहित प्रविधान और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं के अनुरूप बताया है।वहीं कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस निर्णय से लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की धारणा को आघात पहुंचा है। 

 पंचायतीराज एक्ट में प्रविधान है कि यदि किसी कारणवश त्रिस्तरीय पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं हो पाते हैं तो उनमें अधिकतम छह माह के प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। बताया गया कि एक्ट में प्रशासक को परिभाषित नहीं किया गया है।

वही इस बीच सरकार ने इसे पंचायती राज एक्ट के तहत की गई कार्यवाही बताया है इस एक्ट की कार्रवाई में जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में मनोनीत करने की धारा लिखी गई है

ADVERTISEMENTS