यहां धमाका कर उड़ाया पुल, चलती ट्रेन में लगी आग

ख़बर शेयर करें

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज जोरदार धमाका के बाद तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्रिज में धमाका गत सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता है।

Ad
Ad

धमाके पर यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा – क्रीमिया, ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी। हर उस चीज को खारिज किया जाएगा, जिस पर रूस ने कब्जा जमाया है।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच कर्च ब्रिज का क्षतिग्रस्त हो जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। ये रेलवे ब्रिज यूक्रेन में रूसी सैनिकों तक लॉजिस्टिक सप्लाई करने का मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिज पर हुए इस धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। ब्रिज में धमाके के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें फ्रेट ट्रेन के कई फ्यूल टैंक और रेलवे लाइन में आग लगी हुई है। रोड वे ब्रिज का एक हिस्सा समुद्र में गिरा है।

रूस की नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी (NAC) ने बताया – धमाका ब्रिज के रोड वे साइड पर हुआ है। विस्फोट कार्गो व्हीकल में हुआ था। इसके बाद फ्रेट ट्रेन के सात फ्यूल टैंक में आग लग गई। ट्रेन क्रीमिया की ओर जा रही थी। धमाके से रोड वे ब्रिज के दो सेक्शन को नुकसान को पहुंचा है।

क्रीमिया के पार्लियामेंट स्पीकर व्लादिमीर कोंस्टेंटिनोव ने धमाके के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- ब्रिज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, जल्द ही मरम्मत हो जाएगी। क्रीमिया के स्पोक्स पर्सन दिमित्री पेस्कोव ने कहा- राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिज पर हुए हादसे में सरकारी जांच के आदेश दिए हैं।