Chardham yatra 2023 में दर्शनार्थियों का आंकड़ा इतने लाख पार

ख़बर शेयर करें

Chardham yatra 2023 में बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। चारों धामों में अब तक दर्शन करने वालों का आंकड़ा 33 लाख पार पहुंच गया है।

Ad
Ad


Chardham yatra 2023 में बढ़ रहा लोगों का उत्साह
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद चारधाम यात्रा के लिए थोड़े कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन फिर भी यात्रा के लिए लोगों में उत्साह कम नहीं है। अब तक चारधाम में 33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

इस बार चारधाम यात्रा को लेकर बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक चारधाम में 10 साल उम्र तक के 93,500 बच्चों ने दर्शन किए हैं।

चारधाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 33 लाख पार
पर्यटन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार यात्रा की शुरूआत से लेकर 30 जून तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत shri hemkund sahib में 33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि चारधाम यात्रा के लिए पंजाकरण का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा युवा यात्रियों ने किए दर्शन
खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद लोगों में चारधाम यात्रा के लिए खासा उत्साह है। चारधाम यात्रा को शुरू हुए सवा दो महीने होने वाले हैं। अब तक चारधाम में सबसे ज्यादा दर्शन युवा वर्ग ने किए हैं।

चारधाम में 20 से 40 आयु के 15 लाख से ज्यादा युवा यात्रियों ने अब तक दर्शन किए हैं। जबकि 50 साल से ज्यादा उम्र के 13 लाक से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

चारधाम में 43 हजार विदेशी यात्रियों ने भी किए दर्शम
चारधाम यात्रा के लिए देश ही बल्कि विदेशों से भी लोग उत्तराखंड आए हैं। इस बार चारधाम यात्रा में 43 हजार विदेशी यात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन किए हैं। बता दें कि ये विदेशी यात्री 107 देशों के थे। जिसमें से सबसे ज्यादा नेपाल, यूएसए, मलेशिया से आए हैं।