गन्ना सेंटर में फायरिंग की घटना पर पुलिस ने किया खुलासा, इस वजह से की थी फायरिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में पैसा इंसान की जिंदगी बदल भी सकता है और बर्बाद भी कर सकता है कुछ ऐसे ही मामले में हल्द्वानी शहर के सामने आ रहा है बता दें कि विगत माह रेखा गंगवार पत्नी केशव गंगवार निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा तहरीर दी गयी कि 19 नवम्बर को रात्रि के समय उसके पति केशव गंगवार को जान से मारने की नियत से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया। सनसनीखेज घटना के घटित होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया।

ADVERTISEMENTS

एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपीनगर व उनि निर्मल लटवाल के नेतृत्व में अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना में संलिप्त शूटर सूरज पुत्र मैकू लाल को ट्रान्जिट कैम्प रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशादेही पर घटना में इस्तेमाल तमन्चा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया है।


पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि घटना में घायल केशव गंगवार अपने परिवार के साथ गन्ना सेन्टर के पास किराये में निवास करता है तथा सिलाई का कार्य करता है व मूल रूप से कजियापुरा थाना मिलक उप्र का रहने वाला है तथा केशव गंगवार की पत्नी रेख गंगवार की जान पहचान छोटे लाल उर्फ बृजनन्दन पुत्र मैदन लाल निवासी ग्राम जोखनपुर थाना शीशगढ जिला बरेली के साथ थी। जिसको रेखा गंगवार द्वारा 2 लाख रुपये उधार दिये गये थे इन पैसों को वापस लेने के लिए रेखा गंगवार व उसके पति द्वारा छोटे लाल पर दबाव बनाया जा रहा था जिस पर छोटे लाल द्वारा अपने एक मित्र सूरज को केशव गंगवार को रास्ते से हटाने के लिए तैयार किया क्योंकि सूरज ने छोटे लाल से 16-17 हजार रू ० उधार लिए थे जिसके एवज में शूटर सूरज केशव गंगवार को गोली मारने की तैयार हो गया। छोटे लाल अपनी मोटर साईकिल से शूटर सूरज को एक तमन्चा 315 बोर व 02 कारतूस देकर केशव गंगवार के घर के बाहर छोड़ गया जब केशव लाल बैंकट हाल से गार्ड की ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहा था तो वहाँ पर पहले से मौजूद घूम रहे शूटर सूरज ने केशव गंगवार पर तमन्चे से फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।

घटना में मुख्य अभियुक्त छोटे लाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है एवं शूटर अभियुक्त सूरज के विरूद्ध अवैध तमन्चे की बरामदगी के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 636/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पृथक से पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही सूरज पुत्र महकू लाल निवासी मौहल्ला केशवपुरम थाना बहेडी जिला बरेली उप्र हाल नारायण कालोनी वार्ड न ० 2 थाना ट्रान्जिट कैम्प रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर गिरफ्तार किया गया है। जबकि छोटे लाल नामक युवक फरार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS