दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जीवन में हादसे कभी भी कहीं पर भी हो सकते हैं और हादसों को लेकर एक बड़ी खबर रानीखेत से सामने आ रही है यहां पर सरकारी अस्पताल के पास मीना बाजार में आग लगने से अफरातफरी मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रातः तीन बजे के आसपास आग एक मोमो -चाऊमिन वाले की दुकान से लगना शुरू हुई।

इसके बाद बगल में एक मोटर मैकेनिक की दुकान को आग ने चपेट में ले लिया। मोटर मैकेनिक की दुकान में रखे एयर कम्प्रेसर तपने के बाद उसमें भी धमाका हो गया। इससे आग अधिक फैल गई। धमाका इतना जबर्दस्त था कि शहर भर में सुना गया। कम्प्रेसर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया। जिसकी जद में आधा दर्जन के करीब दुकानें आ गई।पुलिस प्रशासन के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ADVERTISEMENTS