जानिए सीएम की अध्यक्षता की बैठक में किन फैसले पर लिया गया निर्णय

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसलों के ऊपर मोहर लगी है और वही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी एक खास खबर सामने आ रही है बता दें कि राज्य में 1 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे,कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में एक अगस्त से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक में स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के 11 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में सेना में अफसर बनने की चाह रखने वालों के लिए जरूरी फैसला लिया गया। अब प्रदेश में एनडीए, सीडीएस और ओटीएस परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी को सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। संघ लोक सेवा की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार 50 हजार रुपये देगी। साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग की प्रिमलरी परीक्षा पास करने वाले टॉप 100 बच्चों को भी सरकार 50 हजार रुपए देगी।इसके साथ ही कैबिनेट ने वन भूमि लीज भूमि के नवीनीकरण को मंजूरी दी है। श्रम विभाग की नियमावली में संशोधन किया है।

ADVERTISEMENTS

आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विधानसभा सत्र 23 से 27 अगस्त तक होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने कौसानी को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में पंतनगर में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई, कैबिनेट ने इसके लिए 6 महीने के अंदर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य योजना के तहत 7.5 किलो राशन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पीएफ को लेकर बड़ी राहत मिली है। अब राज्य कर्मचारी वेतन, ऑफिस मेंटेनेस और अपना पीए सिंगल हस्ताक्षर से निकाल पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा UPSC प्रिमलरी पास करने वाले 100 छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

ADVERTISEMENTS