पेड़ से लटका मिला युवती का शव ,इतने दिन से थी लापता

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर गत दिवस पूर्व लापता हुई युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है जानकारी के अनुसार बता दे कि मामला पीरुमदारा क्षेत्र का है यहां पर सिंचाई विभाग की नहर के पास एक महिला का पेड़ से लटका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। मृतका की शिनाख्त पुष्पा देवी (37 वर्ष) पत्नी प्रकाश चंद्र निवासी चिलकिया टांडा, रामनगर के रूप में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस को पुष्पा देवी का अपने पति प्रकाश चंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और वह बिना बताए घर से चली गई थी।

ADVERTISEMENTS

उसके पति ने कोतवाली रामनगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि होमगार्ड फखरुद्दीन द्वारा सूचना दी गई थी कि सिंचाई नहर के पास एक पेड़ से अज्ञात महिला का शव लटका हुआ है। महिला की शिनाख्त पुष्पा देवी (37 वर्ष) पत्नी प्रकाश चंद्र के रूप में हुई है। मृतका का पति प्लाईवुड में काम करता है।

ADVERTISEMENTS