2 करोड़ की जमीन के फर्जीवाड़े का मामला पहुंचा कमिशनर के द्वार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानीskt. com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के कैंप ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसका मौके पर निस्तारण किया। आज जनता दरबार में गौलापार क्षेत्र में एक बड़ी जमीन के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में गौलापार से आए लोगों ने कमिश्नर दीपक रावत के सामने 2 करोड़ से अधिक जमीन फर्जीबाड़े की शिकायत की है।


कमिश्नर दीपक रावत ने बताया गौलापार में एक बहुत बड़ी जमीन है। जिसे पहाड़ के कई सारे लोगों ने जमीन को अलग-अलग क्षेत्रफल के हिसाब से खरीदी है। पर जमीन में गलत खतौनी लगाकर जमीन बेची गई है और बेचने वाले का उस जमीन में कोई अंश बचा नहीं है। जब जमीन खरीदने वाले लोग दाखिल खारिज के लिए तहसील में गए तो इनकी दाखिल खारिज कैंसिल कर दी गई।

जमीन खरीदने वाले लोगों ने विक्रेता के साथ अन्य लोगों को पैसे ट्रांसफर किए हैं, जो वहां पर नहीं रहते हैं। इस मामले को अब लैंड फ्रॉड की कमेटी में सुना जाएगा, जिन लोगों ने भी इस मामले में फर्जीवाड़ा किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS