ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास, कारोबारी ने दिखाया साहस, फिर…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कनखल थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े दो बदमाश लूट के प्रयास में ज्वेलरी शॉप में घुस गए। इस दौरान कारोबारी ने साहस दिखाया तो बदमाश कारोबारी पर तमंचे के बट से हमला कर फरार हो गए।

-->


मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से एक दुकान है। तीन नाकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। उनमें से एक बदमाश बाइक पर ही खड़ा था और दो दुकान के अंदर घुस आए और दुकान का शटर नीचे डाल दिया।

कारोबारी का साहस देख फरार हुए बदमाश
एक बदमाश ने तमंचे से कारोबारी को डराने का प्रयास किया। तभी दूसरे ने कारोबारी पर तमंचे के बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे कारोबारी घायल हो गए। बावजूद इसके कारोबारी ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का विरोध करने लगे। कारोबारी का साहस देख बदमाश दुकान से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले को लेकर कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।