बड़ी खबर-एक महीने से लापता संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश का शव हुआ बरामद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मशहूर सर्जन और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश का शव एक महीने बाद जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम की हिमालयी बर्फीली पहाड़ियों पर स्थित तारसर झील से बरामद हो गया है। पिछले महीने झील में डूबे हल्द्वानी के डॉ महेश कुमार का शव पहलगाम के लादरवथ के पास बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर महेश के परिवार को सूचित कर दिया गया है और चिकित्सीय और कानूनी कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि 22 जून को श्रीनगर के एक टूरिस्ट गाइड की उस समय मौत हो गई थी जब उसने ट्रेक के दौरान तारसर झील के पास पर्यटक डॉ महेश कुमार को बचाने की कोशिश की थी। पर्यटक गाइड शकील अहमद का शव एक दिन बाद बचाव दल के काफी प्रयासों के बाद बरामद किया गया, जबकि पर्यटक का शव एक महीने से अधिक समय से लापता था। डॉक्टर महेश कुमार ट्रेकिंग के शौकीन थे। वह समय-समय पर ट्रेकिंग के लिए दूरस्थ इलाकों में जाते थे

।

18 जून को पहुंचे थे तारसर
बता दें कि डॉक्टर महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड समेत 14 लोग भी थे। तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डॉ. महेश और उनके साथ रहे कश्मीर के गांदरबल के शकील अहमद झील में डूब गए।

ADVERTISEMENTS