भाजपा का यह प्रत्याशी लेंगे नाम वापस,यहां से हुई टेंशन कम

ख़बर शेयर करें

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पीसी करते हुए कांग्रेस पर हमला किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसी के साथ निशंक ने डोईवाला से भाजपा को राहत देने वाली खबर दी। निशंक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। कांग्रेस सरकार के शासन काल में स्वास्थ्य बजट बहुत कम था। भाजपा सरकार ने उसको कई गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में लाखों परिवारों को लाभ मिला है। पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन देकर सैनिकों को सम्मान दिया है। उत्तराखंड में सैन्य धाम बनेगा।

Ad
Ad

उत्तराखंड सैन्य धाम के रूप में जाना जाएगा, किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सैनिकों की बात करने का कोई हक नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनरल को गली का गुंडा तक कहा था और उसके लिए माफी तक नहीं मांगी। उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछ चुका है। हजारों हजार करोड़ रुपये सड़को के लिए केंद्र से मिला है। उन्होंने कहा कि हम हिसाब-किताब जनता को दे रहे है। कांग्रेस भी जनता को हिसाब-किताब दे अगर कांग्रेस में दम है। सांसद ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह नल से पानी निकलता है। उसी तरह गैस निकल रही है। गैस पाइप लाइन हरिद्वार तक पहुंच गई है। कांग्रेस का जन्म तो झूट बोलने के लिए ही हुआ है। कांग्रेस लोगों से झूठ बोलती है।


डोईवाला से भाजपा के लिए राहत भरी खबर
तो वहीं टिकट ना मिलने से नाराज होकर बागी हुए नेताओं और नामांकन दाखिल कर चुके नेताओं को लेकर निशंक ने कहा कि कोई नाराज नहीं है। सब परिवार है। वहीं डोईवाला से भाजपा के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि डोईवाला में भाजपा की टेंशन कम हुई है। रमेश पोखरियाल निशंक ने जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ थपलियाल और सुभाष भट्ट अपना नाम वापस लेंगे। उनको मना लिया गया है।