बाइक के स्टार्ट ना होने पर आया गुस्सा, फेका नाले में,लोग हैरान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। बाइक स्टार्ट करने में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि हम गाड़ी को ही किसी नदी या फिर नाले में फेंक दें एक ऐसे ही मामला नैनीताल के मल्लीताल का सामने आ रहा है यहां पर मल्लीताल के रुकुट कंपाउंड का रहने वाला मो.अजीज, सवेरे अपनी मोटर साइकिल को स्टार्ट करते करते मस्जिद तिराहे तक पहुंच गया। लाख किक मारने के बावजूद मोटर साइकिल स्टार्ट ही नहीं हुई. निजी काम करके दिनचरिया चंलाने वाले मो.अजीज हर रोज की तरह काम पर निकले थे। अजीज अपनी मोटर साइकिल स्टार्ट करने लगे तो वो स्टार्ट नहीं हुई। अजीज ढलान में स्टार्ट होने की आस लेकर मस्जिद तक पहुंच गया। अजीज ने इसके बाद लम्बे समय तक सैकड़ों किक मारकर मोटर साइकिल संख्या यू.के.04 5683 को स्टार्ट करने की कोशिश की।जानकारी मिली है कि बाइक स्टार्ट नहीं होने से नाराज अजीज ने गुस्से से लाल पीला होकर मोटर साइकिल को मस्जिद के बगल में बह रहे नाले में फेंक दिया। अजीज की इस नाराजगी को महान मौजूद के लोगों ने देखा। बाइक को नाले से कई लोगों की मदद से बाहर निकाला गया ।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS