CBI का बड़ा एक्शन, यहां रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा

ख़बर शेयर करें



प्रदेश में सीबीआई का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद से वहां हड़कंप मच गया है।

Ad
Ad

रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा
प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है छोटे से छोटा कर्मचारी हो या अधिकारी एक काम के लिए पैसे मांगते हैं। इसी पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। सीबीआई ने देहरादून में क्लेमेंटटाउन कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी काम करना के बदले चार हजार की रिश्वत मांग रहे थे। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद से वहां हड़कंप मच गया है

शिकायत मिलने पर की CBI ने कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से विभाग का काम कराने के एवज में पैसे मांग रहे थे। दोनों उस व्यक्ति से चार हजार की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने सीबीआई से क। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। कैंट कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई बुधवार देर रात तक चली। जिसके बाद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जाल बिछाकर दोनों को किया गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की जिसके बाद सीबीआई ने बुधवार को जाल बिछाया। बुधवार दोपहर सीबीआई की टीम कैंट कार्यालय पहुंची और दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।