सास- बहू की लड़ाई ने लिया खतरनाक मोड़ ,दोनों ने खाया जहर ,सास की हुई मौत, बहू की हालत में सुधार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कहते हैं घर में जब दो बर्तन होते हैं तो वह आपस में टकराते हैं पर लेकिन यहां पर तो ऐसा मामला सामने आ रहा है घर में दो बर्तन आपस में टकराए और साथ में टूट भी गए। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी के पश्चिमी खेड़ा में झगड़े का सामने आ रहा है जिसके बाद सास और बहू ने ही जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को लेकर परिजन एसटीएच हल्द्वानी पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सास ने दम तोड़ दिया जबकि बहू की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी साठ वर्षीय सरस्वती देवी का किसी बात पर अपनी बहू से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद सास और बहू दोनों ने ही अलग अलग जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी।परिजनों कों दोनों के जहर खाने का पता चला तो उन्हें लेकर तुंरत एसटीएच पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। लेकिन उपचार के दौरान सास सरस्वती देवी ने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी को चिकित्सकों ने सरस्वती की मृत्यु की सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर बहू की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS