प्राधिकरण टीम ने हल्द्वानी के इस इलाके में की बड़ी कार्रवाई ,कई दुकानें की ध्वस्त
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी।यहां पर आज विकास प्राधिकरण की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है,बता दे कि मटर गली में व्यायामशाला के पास किए गए अवैध दुकानों के निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने आज ध्वस्तीकरण करने का काम किया है।
जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने आज मटर गली के पास व्यायामशाला में अवैध तरीके से किए गए 8 दुकानों को ध्वस्त कर दिया है।
प्राधिकरण की सचिव ऋचा सिंह ने बताया की दुकानें पूरी तरह से अवैध थी, जिनको तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, ऐसे में आज उनकी टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 8 दुकानों को तोड़ा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


