व्यापारियों की पीड़ा को सुन रहे हैं अधिकारी ,दुकानों के टूटने का सता रहा है भय

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज तक सड़क की चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने कमर कसी हुई है जिसकी वजह से व्यापारियों के माथे पर बल पड़ा हुआ है। लगातार कई दिनों से धरना प्रदर्शन करने के बाद अब प्रशासन ने व्यापारियों की बात को सुनने का निर्णय लिया है ।

व्यापारियों ने आज नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त और प्रशासन के अधिकारियों के सामने अपने कागज रखें व्यापारियों का कहना है कि वह 50 -60 वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे हैं अब अचानक उन्हें सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बेदखल किया जा रहा है इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर है साथ ही प्रशासन उन्हें नोटिस थमा रहा है।

प्रशासन की ओर से 24 और 25 तारीख को का समय रखा था नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों के विरोध मात्र से प्रशासन का कार्य रोका नहीं जा सकता है कागज पर पत्र देखने के बाद व्यापारियों की मांग के अनुसार दोबारा से नपाई की जाएगी इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी

ADVERTISEMENTS