यहां हॉस्पिटल में हुआ डॉक्टरो के ऊपर लाठी-डंडों से हमला, जानिए वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जिला चिकित्सालय पौड़ी में सेवा दे रहे कुछ डॉक्टरों की शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाने पर जमकर पीटाई हो गई। लड़ाई में लाठी-डंडे तक चलने लगे और मामला थाने तक जा पहुंचा। पीजी गेस्ट हाउस में रह रहे जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टर पर पीजी गेस्ट हाउस के मालिक ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की टीम देर रात शराब के नशे में हंगामा करते हैं।

ADVERTISEMENTS


इतना ही नहीं, डॉक्टरों पर गेस्ट हाउस के मालिक की पत्नी का गला पकड़कर उसे जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। ऐसे में गेस्ट हाउस के मालिक ने जमकर डॉक्टरों की लाठी-डंडों से धुनाई कर डाली। पूरी घटना का डॉक्टरों ने वीडियो बना लिया।
उनका कहना है कि उन पर जानलेवा हमला मामूली बात पर किया गया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज पीजी गेस्ट हाउस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS